
बाड़मेर / अखिल राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष बाड़मेर द्वारा जनवरी में राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा का महा सम्मलेन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मलेन में राजस्थानी भाषा के बाड़मेर जैसलमेर कि साहित्य और लोक संगीत कि प्रतिभाओ को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी ने बताया कि राजस्थानी भाषा ,साहित्य और संस्कृति में अहम् योगदान देने वाली प्रतिभाओ का सम्मान जायेगा , उन्होंने बताया की समिति के सरंक्षक रावत त्रिभुवन सिंह राठोड के निर्देशन में बाड़मेर में जनवरी माह में राजस्थानी भाषा के राज्य स्तरीय सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा हें जिसकी तैयारिया आरम्भ की गयी हें , उन्होंने बताया कि इस आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को अहम् बैठक रावत त्रिभुवन सिंह राठोड कि अध्यक्षता में आयोजित कि जायेगी ,. उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय सम्मलेन में राजस्थानी भाषा के ज्ञाता ओंकार सिंह लाखावत,राजेंद्र सिंह बारहट ,ओम पुरोहित कागद ,सांसद अर्जुन राम मेघवाल ,शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह ,सहित बाड़मेर जैसलमेर के सभी विधायको को आमंत्रित किया जाएगा। इस आयोजन कि तैयारियो को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दोपहर दो बजे आयोजित कि जायेगी। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारियो को भी आमंत्रित किया गया हें। बैठक में समिति के पुनर्गठन पर भी चर्चा कि जायेगी
पेंतीस लाख कि अवैध शराब बरामद
बाड़मेर / बाड़मेर जिला पुलिस ने बुधवार को पेंतीस लाख रुपये कि कीमत कि अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल कि। पुलिस सूत्रो के अनुसार जिले के मंडली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में छुपा के राखी गयी बारह सौ कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद कि। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत करीब पेंतीस लाख रुपये हें।