
वे यहीं नहीं रुके, पायलट ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा को सख्त लहज़े में कहा कि यदि उन्होंने जनता को नुकसान पहुंचाने या फिर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ द्वेष की भावना के साथ अन्याय किया तो उन्हें पहले मेरा सामना करना होगा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र उन्होंने बातों ही बातों में प्रमुख विपक्षी पार्टी को देश में विघटन को बढ़ावा देने वाली विचारधारा बताया और कहा कि वे सत्ता में आने के लिए देश की जनता को यह सपना दिखा रहे हैं कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस ध्वस्त हो जाएगी। लेकिन, पायलट ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि शायद विपक्षी पार्टियों को इस बात का आभास नहीं है कि कांग्रेस देश की रूह है, रूह के बिना शरीर का अस्तित्व नहां होता।
इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के दौरान मार्ग में भी कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। शाम 5 बजे पायलट की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर चुनाव समिति की बैठक हुई। जहां उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। गौरतलब है कि 13 जनवरी को ही सचिन को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया था।