उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीवनभर सुराज के लिए संघर्षरत् रहे थे। सरकार स्मृति द्वारा उपाध्याय की पूण्य तिथि पर आयोजित परिचर्चा में वे मुख्य वक्ता थी। किरण नें कहा कि अटल बिहारी का शासन काल सुराज की दिशा मे प्रथम कदम था। आज देश में सुराज एवं पारदर्शी शासन बड़ी जन आकांक्षा बन गया है। नरेन्द्र मोदी की केरल, तमिलनाडु, उड़िसा, असम एवं बंगाल की जनसभाओं में उमड़ी भारी भीड़ इसी जन आकांक्षा का प्रतिफलन है।
किरण ने कहा कि जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। मूल्य वृद्धि , बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं अर्थव्यवस्था की दयनीय स्थिति से जनता त्रस्त है। मोदी के पक्ष में भारी आंतरिक लहर चल रही है। हमे इस लहर को एक प्रचण्ड जनमत संग्रह में बदलना है। तभी गांधीजी की कांग्रेस मुक्त भारत की इच्छा पूरी होगी। परिचर्चा में डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी, नरेन्द्र पोरवाल, डॉ. के.एल. समदानी, राजेश राठी, राजेश शर्मा, योगेश पोखरणा, इन्दर सिंह मेहता, आजाद उदावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अनिल चतुर्वेदी नें किया ।