एकसम आमान को मिलेगी सर्वोच्य प्राथमिकता : किरण

kiran 450उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि सारे देश में रेलपथों का एकमस आमान को भाजपा सर्वोच्य प्राथमिकता देगी। अगले 5 वर्षों में सभी मीटरगेज लाइनों को बड़ी लाइन में परिवर्तित किया जाएगा। रेल्वे के दृष्टिकोण 2020 आलेख में भी एकसम आमान को रेल की लाभदायकता के लिए अत्यावश्यक बताया गया है। किरण नें भाजपा की घोषणा पत्र समिति को एकसम आमान अभियान को लोकसभा चुनावों को घोषणा पत्र में सम्मिलित करने हेतु एक विस्तृत पत्र भेजा है। भाजपा विकास में क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने एवं संरचना कार्यों को विशेष गति देने के लिए प्रति बद्ध है।

सत्ता के लिए समझौता है कांग्रेस की दृष्टि
उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कि पराजय की संभावना से हताशा राहुल गांधी भाजपा पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे है। भाजपा ने राजग शासन काल में देश के विकास एवं प्रतिष्ठा वृद्धि का एक वैकल्पिक प्रार्दश देश के सामने रखा था। कांग्रेस की दृष्टि तो सत्ता प्राप्ति के लिए कोई भी समझौता करने की ही है। किरण नें कहा कि राहुल गांधी भाजपा पर दृष्टि नहीं होने का आरोप लगा रहे है। किन्तु वे अपनी सरकार के पिछले 60 वर्षों के पापों पर मौन क्यों है। देश में साम्प्रदायिक हिंसा एवं विद्वेष के लिए कांग्रेस ही उत्तरदायी है। महंगाई और भ्रष्टाचार के लिए भी कांग्रेस की नीतियां ही खाद का काम कर रही है।

error: Content is protected !!