राजस्थानी भाषा को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करने कि मुहीम चलेगी

rajasthaniबाड़मेर / अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के बेनर तले राज्य भर में राजस्थानी भाषा को प्रारंभिक शिक्षा में सम्मिलित करने कि मांग को लेकर अभियान चलाया जायेगा ,समिति के प्रदेश उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी ने बताया कि राजस्थान दिवस तीस मार्च से पूर्व एक पखवाड़ा राजस्थानी भाषा के नाम बाड़मेर जैसलमेर में चलाया जायेगा ,इस पखवाड़े के तहत राजस्थानी भाषा को प्रारंभिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने कि मांग कि जायेगी साथ विभिन प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि राजस्थानी भाषा कि संवेधानिक मान्यता कि मांग के साथ राज्य सरकार पर राजस्थानी भाषा कि अलग से पुस्तक पाठ्यक्रम में शामिल करने कि पुर जोर मांग कि जायेगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस पर समिति द्वारा सम्मान और पुरुस्कार समारोह का आयोजन किया जायेगा जिसमे मांड गायिका रुखमा बाई स्मृति पुरस्कार भी दिए जायेंगे ,उन्होंने बताया कि राजस्थानी भाषा पखवाड़ा के आयोजन को लेकर जिला समिति कि शीघ्र बैठक आयोजित किएगए जिसमे पखवाड़े के समस्त आयोजन  को अंतिम रूप दिया जायेगा। इसके लिए सरंक्षक रावत त्रिभुवन सिंह राठोड ,जिला पाटवी रिडमल सिंह दांता ,इन्दर प्रकाश पुरोहित ,भंवर लाल जेलिया ,अनिल सुखानी,किशोर सिंह कानोड़ ,मगर सिंह खारा ,रमेश गौड़ ,रमेश सिंह इंदा को जिम्मेदारी दी जायेगी।
chandan singh bhati 
error: Content is protected !!