भाजपा राजस्थान से देगी 25 कमलों की माला : किरण

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से सन्नद है। भाजपा का लक्ष्य 272 से अधिक स्थानों पर विजय प्राप्त कर स्वयं के बल पर सरकार गठन करना है। किरण नें कहा कि कांग्रेस की जन स्वीकार्यता  में ही भारी कमी नहीं आई है, उनकी हिम्मत भी पस्त हो गई है। कांग्रेस नें विगत 10 वर्षों में देश को महंगाई, भ्रष्टाचार , बेरोजगारी और असुरक्षा का देश दिया है। लोकसभा के ये चुनाव कसौटी पर कसे हुए, राष्ट्रवाटी विचारधारा पर अडिग एवं विकास का नया प्रादर्श प्रस्तुत करने वाले नेतृत्व और प्रशासकी अनुभव मे शून्य , अपरिपक्व एवं भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले नेतृत्व के मध्य मे है। नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता  चरम पर है। राहुलगांधी नें देश को निराश किया है।

किरण ने कहा कि हम राजस्थान से 25 कमलों की माला पिरोकर देश में सशक्त एवं संवेदनशील सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएगें। प्रदेश के प्रत्येक मतदाता के घर जाकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के लिए समर्थन मांगेगें। कांग्रेस पार्टी एवं उसकी भोंपु आम आदमी पार्टी चुनाव परिदृश्य को विषाक्त करने का पूरा प्रयास करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को इससे सचेत रहना है। किरण ने कहा कि जनता नें नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा को विजयी बनाने का पक्का मन बना लिया है।

error: Content is protected !!