अधिकारों और कर्तव्यों के सदुपयोग से आगे बढ़ेगी महिलाएं

Kiran SS 0513 Aउदयपुर, राजसमंद । महिला दिवस पर आयोजित परिचर्चा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि आज देश में महिलाओं को मिले अधिकारों की कमी नहीं है। पर कितनी  महिलाएं है, जो अधिकारों का उपभोग कर पाती है। महिलाएं अपने कर्तव्यों के बल पर अधिकार अर्जित करें। कर्तव्य और अधिकारों  का सदुपयोग से ही महिलाएं सम्मान अर्जित कर सकेंगी। यदि आपको अपने कर्तव्यों का भान है तो आपका व्यक्ति के रुप में सम्मान ही होगा।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म दिवस पर श्रीनाथ जी मंदिर, नाथद्वारा में राजभोग का मनोरथ करवाया गया। किरण नें  प्रभु श्रीनाथ जी से वसुंधरा राजे के दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मनेरथ में किरण के साथ सत्यनारायण पुर्बिया, बहादूर सिंह, रमाकांत गुर्जर, पंकज लोढ़ा, दिनेश गुर्जर, मनीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे। किरण माहेश्वरी नें सांयकाल कांकरोली के पुराने बस स्टेण्ड पर आयोजित मोदी की चाय की चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया। चाय की चौपाल को देखने के लिए शहरवासियों में भारी उत्साह था। किरण नें कार्यकरताओं  को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष जनसंवाद का यह विश्व का सबसे बड़ा आयोजन है। महिलाओं को समर्पित इस कड़ी में नरेन्द्र मोदी में महिलाओं के मानवी के रुप में विकास के भाजपा के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला और महिलाओं के अनुभवों एवं सुझावों का संज्ञान लिया। किरण नें कहा कि देश की महिलाएं नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कर चुकी है।

error: Content is protected !!