राजसमन्द झील का राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना में चयन हो

kiranउदयपुर।  भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर राजसमन्द झील को राष्ट्रीय जल संरक्षण योजना में शामिल कर इसके समुचित विकास एवं संरक्षण का आग्रह किया है। किरण माहेश्रवरी नें जावडेकर को लिखे पत्र में बताया कि राजसमन्द झील 1574 में बनी हुई एक ऐतिहासिक भव्य एवं सुन्दर झील है। इस झील में  पानी के आवक का मुख्य स्त्रोत गोमती नदी है। विगत दशकों में अपर्याप्त वर्षा के कारण झील में जल स्थर पर्याप्त नहीं रहता है। राजसमन्द झील एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। राजसमन्द झील की इस ऐतिहासिक झील की पाल पर स्थित नौचोकी एवं द्वारिकाधीश मंदिर अति दर्शनीय एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल है। यह झील राजसम्द की जीवन रेखा है। इयह झील पेयजल, सिचाई एवं औद्योगिक जल प्रदाय का भी महत्वपूर्ण स्त्रोत है। इस ऐतिहासिक झील को पर्याप्त संरक्षण एवं विकास की जरूरत है। यद्दपि झील के विकास एवं संरक्षण हेतु व्यापक प्रयास किये जा रहे है लेकिन आपके मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना में शामिल करने पर इस झील की गौरव और गरिमा को पुनः स्थापित किया जा सकता है। विगत दशक में इस दिशा में व्यापक प्रयास करने के बावजूद इस झील को पूर्ण विकास  नहीं दिया जा सका है जो कि अत्यावश्यक था यह ऐतिहासिक झील यहां की जनभावनाओं से जुड़ी हुई है।

error: Content is protected !!