अणुव्रत जीवन में उतारने की आवश्यकता -हरिओम सिंह राठौड़

IMG_20140623_102619252राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी और राजसमन्द के सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने तुलसी जन्म शताब्दी पर अणु विश्व भारती में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्णिम भारत का निर्माण में अणुव्रत की भूमिका पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा की आचार्य श्री तुलसी आज हमारे बीच नही हे लेकिन वे आज भी हमारे विचारों में उपस्थित हें। उन्होंने कहा की तुलसी के संकेतों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। राठौड़ ने कहा की राष्ट्र निर्माण की कल्पना अणुव्रत के बिना अधूरी हे। अणुव्रत अब सुनने व कहने की बात नही रही अब आवश्यकता हे अणुव्रत को जीवन में उतारने की। स्वर्णिम भारत का निर्माण तभी संभव हे जब हम स्वयम के जीवन में अणुव्रत के सिद्धांतों को अपनाएंगे।
इस अवसर पर राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा की आचार्य श्रीतुलसी के बताये मार्ग पर चलेंगे तो भौतिक नही आत्मा का सुख प्राप्त होगा। सामजिक समरसता के साथ ही स्वर्णिम भारत का निर्माण होगा।
कार्यक्रम में साध्वीश्री नगीनाश्री और श्री उज्ज्वलप्रभा जी का उदबोधन भी प्राप्त हुआ। अणु विश्व भारती के सुरेशचंद्र कावड़िया, संचय जेन, डा.महेंद्र कोठारी,भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी,अशोक डूंगरवाल,गणेश कच्छारा, तेजकरण सुराणा, पदम पटवारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!