बजट विकास की नयी कहानी लिखेगा : किरण माहेश्वरी

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि वसुंधरा सरकार  संरचना विकास  से प्रदेश को अग्रणी बनाने कि दिशा में आगे बढ़ रही है। किसी भी प्रदेश का विकास  संरचना कि स्थिति पर ही निर्भर करता है। कांग्रेस सरकार नें संरचना की उपेक्षा की तो राज्य विकास की दौड़ में पिछड़ गया था। किरण नें कहा कि 2014-15 का बजट विकास की नयी कहानी लिखेगा। राजस्थान में उद्यमिता विकास, रोजगार सृजन, कृषि को लाभदायी बनाना, पर्यटन का विस्तार और नागरिकों को उत्तम जीवन के अवसर के प्रति सरकार निष्ठा से कार्य कर रही है। बजट में भाजपा के संकल्प पत्र को पुरा करने के प्रयास दिखेंगे। सुशासन से विकास ही भाजपा का मंत्र है।

error: Content is protected !!