सुशासन और विकास का पथचित्र है बजट : किरण

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नें राज्य के बजट में सुराज संकल्प पत्र के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता प्रकट की है। बजट सुशासन और तिव्र विकास का पथ चित्र है। वार्षिक योजना में 72% की वृद्धि कर के इसका आकार सत्तहर हजार करोड़ रुपये किया गया है।

किरण नें कहा कि राज्य सरकार नें 70000 करोड़ रुपयों का सड़क विकास का वृहद कार्यक्रम हाथ में लिया है। पथ परिवहन निगम को प्रतिमाह 10 करोड़ रुपयों के अनुदान से निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। कृषि विद्युत संयोजनों की सुलभ उपलब्धता से किसानों को लाभ होगा। राजस्थान नदी घाटी प्राधिकरण के गठन से जल संसाधनों को सर्वोत्तम उपयोग संभव होगा। देवास तृतीय एवं चतुर्थ चरण से राजसमंद झील में जल परावर्तन संभव होगा। चिकित्सा महाविद्यालयों में परम विशेषज्ञता इकाई की स्थापना से नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर उच्च माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रो में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे।

किरण नें कहा कि बजट राज्य के समग्र विकास और रोजगार सृजन पर केन्द्रित है। राज्य में संरचना ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुशासन से विकास के मंत्र पर आधारित है वसुंधरा सरकार का बजट। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुणात्मक परिवर्तन वाले बजट के लिए बधाई की पात्र है।

error: Content is protected !!