बाड़मेर / पूर्व वित्त विदेश रक्षा मंत्री जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए भारत के साथ पाकिस्तान में भी दुआएं और यज्ञ किये जा रहे हैं। पाकिस्तान में अत्यधिक लोकप्रिय जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की कामना को लेकर बलूचिस्तान स्थित माता हिंगलाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं ,पाकिस्तान से जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्र सिंह के पास आए जसवंत सिंह समर्थको और उनके रिश्तेदारो ने बताया की हिंगलाज माता मंदिर दरबार में बुधवार प्रातः जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की कामना को लेकर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं ,पाकिस्तान विशेषकर सिंध प्रान्त के हिन्दू मुस्लिम जसवंत सिंह की सेहत को लेकर चिंतित हैं ,हिन्दू मुस्लिमो ने मिलकर यज्ञ का आयोजन किया जिसमे आहुतिया देकर जसवंत सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाए की जा रही हैं ,उधर मीरपुर ख़ास में धर्मनाथ जी के मठ में अनुष्ठान किया गया ,अमरकोट में जसवंत सिंह के रिश्तेदारो ने भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पीर जो गोत के पीर पगारो ने मानवेन्द्र सिंह से फोन पर बात कर जसवंत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली ,तथा जसवंत के लिए दुआएं की ,पीर पगारो सिंधी मुस्लिमो के धर्म गुरु हैं। जिनके लाखो मुरीद हैं ,जसवंत सिंह के उनके पिता जी नज़दीकी मित्र रहे हैं।

पाकिस्तान के हिंगलाज मंदिर में जसवंत के स्वास्थ्य के लिए यज्ञ
chandan singh bhati