देवमानुष थे पंडित दिनदयाल उपाध्याय : किरण

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि पंडित दीनदयाल देवमानुष थे। वे राजनीति के ऋृषि परम्परा के संवाहक थे। शुचिता, पारदर्शिता एवं सहजता से युक्त उनका जीवन सार्वजनिक जीवन के लिए आदर्श है। किरण नें कहा कि दीनदयाल जी सर्वपंथ समभाव के प्रबल आग्रही किन्तु तुष्टिकरण के घोर विरोधी थे। तुष्टिकरण राष्ट्रीय एकता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सावरकर स्मृति द्वारा दीनदयाल जयंति पर आयोजित गोष्ठी में किरण नें कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत, सशक्त भारत के लिए सतत कार्य से ही देश विश्व शक्ति बनेगा। भरात के सर्वागीण विकास के लिए एकात्म मानववाद के आधार पर ही हमे आगे बढ़ना होगा।

error: Content is protected !!