सिन्धी अकादमी द्वारा मासिक अदबी गोष्ठी का आयोजन

sindhi acedamy logo 1जयपुर। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित कार्यालय ’’अकादमी संकुल’’ में शुक्रवार, 5 दिसम्बर, 2014 को मासिक साहित्यिक (अदबी) गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री कन्हैया अगनानी ने की। गोष्ठी में सर्वश्री खेमचन्द गोकलानी ने गजल ’’लिकियल लुड़क’’, गोपाल ने नाटक ’’काठियार’’, मोहनलाल दुसेजा ने लेख ’’सामाजिक चेतना सां रहंदो आहे समाज’’, एन.डी.मूलचंदानी ने कहानी ’’सजनी जी साड’’, पूजा चांदवानी ने गजल ’’छो मां सिन्धियत खे भुलाए छदियो आहे’’, रमेष रंगानी ने लेख ’’अजु महिमान नवाजी छो नथी करे सघिजे’’, किषोर कुमार वरजानी ने लेख ’’युवा वर्ग’’ कन्हैया अगनानी ने कहानी ’’मेहनत जी कमाई’’ एवं डी0डी0 इसरानी ने गीत ’’कूडो संसार’’ प्रस्तुत की।
गोष्ठी में अकादमी के पूर्व सदस्य, सिन्धी भाषी साहित्यकार, लेखक, कवि, पत्रकार आदि उपस्थित थे। अकादमी सचिव ने उपस्थित साहित्यकारों का आभार प्रकट किया।
(दीपचन्द तनवाणी)
सचिव

error: Content is protected !!