बाड़मेर/ डॉ. अम्बेड़कर स्टुडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (DASFI) के जिला बाड़मेर के जिलाध्यक्ष पद पर छात्र नेता प्रेम मेघवाल को नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नोरतराम लोरोली ने की। प्रदेशाध्यक्ष नोरतराम लोरोली ने बताया कि मेघवाल संगठन के संविधान के अनुसार बाड़मेर जिले में कार्य करने के लिए स्वतंत्र है। प्रदेशाध्यक्ष ने जल्द कार्यकारणी गठन करने का निर्देश दिये। इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताकर प्रदेशाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।