राजसमंद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व भूजल मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार नें किसानों को पर्याप्त युरिया खाद उपलब्ध करवाने की पुरी व्यवस्था की है। राजसमंद जिले में रबी के मौसम के लिए पिछले वर्ष से दुगुना युरिया उपलब्ध करवाया गया है। किरण नें बताया कि वर्ष 2013-14 में रबी के लिए कुल 2500 टन युरिया की आपूर्ति हुई थी। वहीं इस वर्ष अभी तक 4117 टन युरिया की आपूर्ति की जा चुकी है। तीन दिनों में दोसो टन युरिया ओर आने वाला है। खरीफ मौसम में बचा हुआ 1623 टन युरिया भी किसानों में वितरित किया गया है। किरण माहेश्वरी नें कहा कि कांग्रेस झूंठ एवं प्रपंच की राजनीति कर युरिया की कमी का शोर मचा रही है। भाजपा खेती और औद्योगिक विकास पर घटिया राजनीति नहीं करती है। फरवरी के प्रथम सप्ताह तक खाद वितरकों को 800 टन अतिरिक्त युरिया की कृभको, ईफको एवं श्रीराम फर्टीलाइजर के माध्यम से आपूर्ति करवाई जाएगी। किरण माहेश्वरी नें कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे युरिया आपूर्ति के लिए पुरी संवेदनशीलता के साथ प्रयास कर रही है। राज्य में इस बार खाद्यानों का रिकार्ड उत्पादन होगा। राजसमंद जिले में मांग के अनुरुप युरिया उपलब्ध करवाया गया है। कांग्रेस शासन में कभी भी युरिया एवं अन्य खादों की समय पर मांग के अनुसार उपलब्धता नहीं करवाई गई थी।