सर्वसम्मति से पुरूषोत्तम जोशी अध्यक्ष

Purushottam Joshi_Picटोकं। उनियारा तहसील के बीलासपुर ग्राम पंचायत के बिणजारी गांव में नेहरू नवयुवक मंडल की बैठक पूर्व अध्यक्ष बुद्धराज गुर्जर की अध्यक्षता में कार्यालय पर  आयोजित की गई जिसमें नवीन कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से पुरूषोत्तम जोशी को अध्यक्ष,द्वारिका गुर्जर,उपाध्यक्ष,ब्रजमोहन गुर्जर को सचिव,शंकर लाल योगी उपसचिव,ईनाम खान कोषाध्यक्ष,जयनारायण गुर्जर क्रिडासचिव,राजेद्र गुर्जर-सांस्कृतिक सचिव और सुरेश बैरवा को शिक्षा एवं समाज सचिव निर्वाचित किया गया….. साथ ही कार्यारिणी के नए 21 सदस्य भी बनाए गए। इस मौके पर नेहरू नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष बुद्धराज गुर्जर,राजाराम गुर्जर,रंगराज गुर्जर, रतिराम गुर्जर,मुनिम खान,खाजू खान,कैलाश गुर्जर,सलीम खान सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।  नवीन कार्यकारिणी की बैठक में आयोजित कर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्य करने का निर्णय लिया गया साथ ही विद्यालय में फैली गंदगी के निस्तारण के लिए कचरा रखवाने का भी निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

error: Content is protected !!