सैकड़ों भाजपाई कार्यकर्ताओं नें जयपुर कूच कर सम्मेलन में भाग लिया

IMG-20150425-WA0072राजसमंद 25 अप्रेल भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जयपुर आगमन के उपलक्ष्य में जनपथ पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में राजसमन्द जिले से भी जलदाय विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई पदाधिकारी जनप्रतिनिधी व कार्यकर्ताओं  नें जयपुर कूच कर सम्मेलन में भाग लिया सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी व कई शीर्ष नेताओं ने सम्मेलन को सम्बोधित कर कार्यरक्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी नें भी सम्बोधित किया जिसमें उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा भाजपा विश्व कि नम्बर वन पार्टी है, गर्व है कि हम भाजपा के सदस्य है, कार्यकर्ता से पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने का आव्हान किया, और किरण माहेश्वरी ने कांग्रेस पार्टी पर खुब तेज करने और कहा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नें प्रदेश में बिगड़े विकास के हालात को पटरी पर लाने व योजनाओं को गति दी है।

भाजपा मीडिया जिला प्रभारी किशोर गुर्जर नें बताया कि जिले से सभी नेताओं नें राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व शीर्ष नेताओं को गुलदस्ता व छवी भैंट कर उनका स्वागत सम्मान किया । कार्यकम में सभी मण्डलों से भाजपाईयों नें भाग लिया। जिसमें सत्यप्रकाश काबरा, राजेन्द्र मेवाड़ा, सत्यनारायण पूर्बिया, प्रमोद गौड़, महेन्द्र टेलर, महेश आचार्य, अरूण बोहरा, दिनेश पालीवाल, गिरिराज कुमावत, भगवान सिंह केलावत, नन्दलाल सिंघवी, बोथमल जाट, गोविन्द सोनी, भागीरथ जाच, मुकेश शर्मा, दिग्विजय सिंह भाटी, पर्वतसिंह आशिया, अर्जुन मेवाड़ा, राजेश पालीवाल, श्यामसुन्दर पालीवाल, ललीत गुर्जर, जयंत सनाढ्य, कालूसिंह राठौड़, चन्द्रशेखर पालीवाल,  गणेश पालीवाल, ऊँकार गुर्जर, महेन्द्र सिंह राठौड़,व कई भाजपाई कार्यकर्ताओ  नें जयपुर कूच कर कार्यकर्ता सम्मेलन के साक्षी बने।

error: Content is protected !!