अंबेडकर पेरियार स्टडी ग्रुप पर पांबदी लगाए जाने की निंदा

noratram loroli
noratram loroli
सीकर- LIC ऑफिस रोड़ स्थित संगठन कार्यालय पर छात्र संगठन डॉ.अम्बेड़कर
स्टुडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया(DASFI) की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र देवठिया ने की।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेशाध्यक्ष नोरतराम लोरोली ने कहा कि मोदी
सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलने वाले आईआईटी मद्रास के संगठन अंबेडकर
पेरियार स्टडी ग्रुप पर पांबदी लगाए जाने की निंदा करते है। भारत के
संविधान के अनुसार स्वतंत्रता के अधिकार के तहत किसी भी व्यक्ति को अपने
विचार प्रकट करने की आजादी है। सरकार की नीतियों के आलोचना करना जनता का
हक है। यदि इसी प्रकार सरकार की नीतियौं पर पांबदी लगाती रही तो यह
अभिव्यक्ति का हनन है।
जिलाध्यक्ष जितेऩ्द्र देवठिया ने कहा कि अंबेडकर पैरियार स्टडी ग्रुप पर
पांबदी नही हटाई गई तो पूरे देश के संगठनों के माध्यम से आंदोलन चलाया
जायेगा।
इस दौरान उपाध्यक्ष राकेश खारिया,महासचिव अमरचंद गर्वा,राकेश
देवठिया,धर्मपाल यादव,राजेश ढेबानिया इत्यादि मौजूद थे।

error: Content is protected !!