सकारात्मक सोच के साथ आगे बढे- सांसद राठौड़

सांसद कक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
गांधी जयंती पर भगवांदा ग्राम में होंगे स्वच्छता पर कार्यक्रम

IMG_20150923_130852157राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की सकारात्मक सोच के साथ ही पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाया जा सकता हे। दोपहर 12 बजे सांसद कक्ष में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा की सभी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताये गए मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए। भाजपा संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की ये पूरा पखवाड़ा पार्टी ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम समर्पित किया हे। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की 2 अक्टूम्बर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 7 बजे भगवानंदा ग्राम की बस्तीयों में सफाई अभियान के साथ साथ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमन्त्री जीवन बीमा सुरक्षा, सुकन्या योजना, हर घर में शौचालय योजनाओं से भी लोगो को जोड़ा जाएगा। अभियान से पूर्व भगवांदा ग्राम के घर घर जाकर कार्यकर्त्ता इसका सर्वे कर जन चेतना लाएंगे। बैठक में जिला मंत्री गोपालकृष्ण पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व चेयरमेन महेश पालीवाल,अशोक रांका, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना, श्रीकृष्ण पालीवाल, जगदीश कुमावत, जिला कार्यालय मंत्री प्रमोद गौड़, महेंद्र सिंह चौहान, मोहन कुमावत, पार्षद भेरूलाल कच्छारा, हिम्मत मेहता, रमेश खींची, गोपाल सेन, खुमाण सिंह राव, भँवर सिंह राव, सत्यदेव सिंह चारण, पूर्व प्रधान सुरेश जोशी, पूर्व सरपंच देवीलाल प्रजापत, धीरज पुरोहित, राजकुमार अग्रवाल, सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!