जिला कांग्रेस कमेटी बाङमेर द्वारा राज्यश की मुख्यमंत्री से बाङमेर की विभिन्न समस्याओं के सम्बध में मिलने ओर ज्ञापन देने का तीन दिन से समय मांगा लेकिन CM की हठधर्मिता से जिला कांग्रेस कमेटी को मिलने का समय नहीं दिया गया इसलिए आज पार्टी की आपातकाल बैठक बुलाई गई जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मोन जुलूस के साथ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया ओर अंहिसा सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अपना ज्ञापन दिया ओर सरकार को चेताया की आपनें अपना अङियल रूख अपनाकर विपक्ष को दरकिनार किया ओर लोकतांत्रिक तरीके से दिये जा रहे उनके ज्ञापन को आपने ठुकरा दिया ओर विपक्ष की आवाज को दबांने का काम किया।
इसके बाद युवा कांग्रेस ओर NSUI के कार्यकर्ताओ द्वारा CM वसुंधरा राजे का गांधी चोक पर पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा जुलूस के साथ युवा कार्यकर्ताओ ने अहिंसा सर्कल से लेकर आदर्श स्टेडियम तक नारेबाजी की ओर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के AICC सचिव व पूर्व सांसद हरीश चोधरी पूर्व मंत्री अमीन खान,विधायक मेवाराम जैन,कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, गफूर अहमंद,PCC सचिव समां बांनो,पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ,मदन प्रजापत, सभापति लूणकरण बोहरा,महीला कांग्रेस अध्यक्ष मृदुरेखा चोधरी,युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ठाकराराम माली, जिला प्रवक्ता मुकेश जैन NSUI जिलाध्यक्ष भूराराम सारण,किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रूपाराम सारण के अलावा सभी जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष व पदाधिकारी , सेवादल के पदाधिकारी,प्रधान,जिला परिषद सदस्य,पं सं सदस्य सरपंच,सभी विधानसभा युवा अध्यक्ष,तथा सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ओर युवा कार्यकर्ताओ नें भाग लिया।
chandan singh bhati