कई उल्लेखनीय कार्य के लिए नाम दर्ज है गिनिज बुक में
जैन धर्म के धार्मिक स्रोत भक्तामर के जिसमें 48 श्लोक हैं। उसे सूक्ष्मतम शब्दों में जतिंद्र पाल सिंह ने तीन महीने में तैयार किया है। ऐसा नहीं है कि जतिंद्र ने इस तरह का अनूठा कार्य पहली बार किया है। इससे पहले भी उन्होंने कई चीजें बनाई हैं। जतिंद्र ने 1991 से अब तक 29 रिकार्ड अपने नाम किए हैं। इनमें 3 एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में, 8 लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में और 18 इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि भक्तामर स्त्रोत की किताब 33 पन्नों की है। जिसमें उन्होंने 200 लाइनों को उकेरा है। 39 वर्षीय जतिंद्र ने यह बुक इतनी छोटी बनाई है कि इसे अंगूठे के नाखून पर रखा जा सकता है। इस पुस्तक को वाटर प्रूफ बनाया गया है, चूंकि पुस्तक का आकार बहुत छोटा है।
गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तमन्ना
जतिंद्र की इच्छा है कि उनका रिकॉर्ड गिनीज बुक आफ वर्ल्ड में दर्ज हों। मगर माली हालत ठीक न होने के कारण उनकी यह दिली तमन्ना कसक बन कर रह गई है। जतिंद्र पेशे से प्राइवेट स्कूल टीचर हैं।
रात में बनाते हैं
जतिंद्र अपने इस हुनर को हर हाल में जिंदा रखना चाहते हैं। इसके लिए वह दिन में टीचिंग करते हैं,शाम को बच्चों को पेटिंग सिखाते हैं और रात को जो आराम करने का समय होता है। समय निकाल कर इन्हें बनाते हैं।
ये हैं पिछले रिकार्ड
चावल के दाने में 118 देशों के राष्ट्रीय ध्वज, चना दाल पर दस सिख गुरुओं के चित्र, सुई में 2035 धागे डालना, सबसे छोटा चरखा, सबसे छोटी हनुमान चालीसा, छोटी शतरंज, सांप सीढ़ी, लूडो, हैंडपंप, ताजमहल, पतंग, कैरम बोर्ड, कैंडल, ग्रीटिंग कार्ड आदि।
