प्रवीणसिंह रिहा, आंदोलन स्थगित

badmer newsबाड़मेर 29 फरवरी । कृषक परमार आंदोलन संघर्ष समिति का जो पिछले कई दिनों से चले रे आंदोलन को जिला प्रषासन एवं षिव विधायक मानवेन्द्रसिंह जसोल समाजसेवी तनसिंह चौहान के आष्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया। इस आंदोलन संघर्ष के जिला संयोजक प्रवीणसिंह आगोर को कल रात को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने पर राजपूत समाज में रोष था आज सुबह से ही राजपूत समाजके लोग महावीर पार्क पहुंचे और आरक्षण की मांग को मनवाने और प्रवीणसिंह आगोर को रिहा करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मण्डल जिला कलेक्टर महोदय जिला कार्यालय में मिला। प्रतिनिधि मण्डल में गणपतसिंह ताणू, समुन्द्रसिंह फोगेरा, तनसिह सणाऊ, हिन्दुसिंह तामलोर, बाबुसिंह महाबार, एडवोकेेट छेलसिह लूणू मिला। प्रषासन की ओर से वार्ता के लिए जिला कलेक्टर महोदय, जिला पुलिस अधिक्षक अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी, से वार्ता की गई। संघर्ष समिति की ओर से मांगों को प्रषासन को विस्तार रूप से अवगत कराया गया और पूर्व में जारी किये प्रमाण पत्रों को भी प्रषासन के सामने पेष किया गया। संघर्ष समिति के जिला प्रभारी हिन्दूसिंह तामलोर ने बताया कि बाड़मेर के षिव विधायक मानवेन्द्रसिंह जसोल, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल से वार्ता कर चल रहे विधानसभा सत्र में कृषक परमार ओबीसी आरक्षण की मांग का मुद्दा विधानसभा में उठाया जायेगा और राज्य सरकार से वार्ता कर इस आरक्षण के मामले की परैवी करने का आष्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी ने भी संघर्ष समिति के लोगों से मिलकर इनकी मांग को जिला कलेक्टर से मिले। तामलोर ने बताया कि संघर्ष समिति की प्रषासन से वार्ता सफलतापूर्वक रही और अभी आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है और बाड़मेर बंद का आह्वान स्थगित किया जा रहा है। सुबह से हजारेां की संख्या में पहुंच रहे राजपूत महावीर पार्क में कई गणमान्य लोगों द्वारा सम्बोधित किया गया। सबने सामुहिक रूप से कहा कि कृषक परमार आरक्षण जो कि 2013 में मिला था और अब 900 प्रमाण पत्र जारी हो चुके है पिछले एक साल से प्रषासन द्वारा जो रोक लगाई गई वो सरासर अन्याय है। प्रषासन हमारी इस मांग को माने नही ंतो हमें मजबूरन हमारी मांग को मनवाने सड़क पर उतरना पड़ेगा। शाम को 6 बजे प्रवीणसिंह आगोर को जेल से रिहा किया गया। प्रवीणसिंह आगोर जेल से रिहा होते ही सीधे महावीर पार्क में एकत्रित राजपूत समाज के लोगों के साथ वार्ता की। प्रषासन से जो वार्ता की जो हमारी मांगे प्रषासन नहीं मानता है तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा।
पार्क में आगोर का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्रवीणसिंह संघर्ष करो के नारे लगाये गये। आगोर को जब कल रात 8 बजे पुलिस ने हिरासत में लिया उसी समय से अन जल त्याग दिया था। त्याग देने के कारण महावीर पार्क में समाज के गणमान्य लोग एवं गणपतसिंह ताणू, जोगेन्द्रसिंह चौहान के द्वारा ज्यूस पिलाकर अन जल त्याग छुड़वाया गया।
इस दौरान उगमसिंह द्राभा, गणपतसिह ताणू, समुन्द्रसिंह फोगेरा, तनसिह सणाउ, बाबुसिंह महाबार, एडवोकेट छैलसिंह लूणू, भोमसिंह बलाई , जोगेन्द्रसिंह चौहान, राजेन्द्रसिंह चौहान, मोहनसिंह उण्डखा, विनय प्रतापसिंह आगोर, छुगसिंह दूदवा, वीपी सिहं आगोर, देवीसिंह ताणू, लीलसिंह उण्डखा, भानुप्रतापसिंह ताणू, सवाईसिह आकोड़, उगमसिंह सोढा, विक्रमसिंह कोटड़ा, सवाईसिंह चूली, कल्याणसिंह राणासर, मलसिंह मगरा, नरेन्द्रसिंह खारा, लोकेन्द्रसिह गोरड़ीया, नरेन्द्रसिंह राठौड़, मोहनसिंह गोरड़ीया, दातारसिहं आगोर, लोकेन्द्रसिंह ढीमा, महेन्द्रसिंह चूली, गुमानसिंह महाबार, यसपालसिंह आगोर ,हाकमसिंह बांदरा, दिलीपसिंह कपुरड़ी, विक्रमसिंह कोटड़ा, देवीसिंह खारिया, हीरदान चारण, आईदानसिंह आंरग, रतनसिह चूली, सवाई माली , ओम सोनी, कैलाष जांगिड़, अनिल सोनी, हरदेवाराम विष्नोई , भूपेन्द्रसिंह चूली, आदि युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिन्दूसिंह तामलोर जिला प्रभारी

error: Content is protected !!