अलोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ काग्रेंस का धरना प्रदर्षन

badmer newsबाड़मेर 04 अप्रैल 2016
बाड़मेर जिला काग्रेंस कमेटी द्वारा 4 अप्रैल सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदेष काग्रेंस कमेटी के निर्देषानुसार केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा काग्रेंस शासित राज्यों की निर्वाचित सरकारों को अस्थिर कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने एवं सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों तथा लोकतंत्र की हत्या करने के विरूद्ध में एक दिवसीय धरना प्रदर्षन का आयोजन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्ट्रर बाड़मेर को ज्ञापन दिया गया।
कार्यालय सचिव ओमप्रकाष चैधरी ने बताया कि धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमीन खां ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार संघीय व्यवस्था के खिलाफ जाकर द्वेष की राजनीति कर काग्रेंस शासित राज्यों में अस्थिरता पैदा कर रही है और लोकतंत्र की हत्यार कर के राष्ट्रपति शासन की अनुषंषा कर ही है।
प्रदेष सचिव एवं बाड़मेर प्रभारी जगदीष चैधरी ने कहा कि भाजपा अवैधानिक हथकंडे अपनाकर सरकार के बहुमत होने के बावजूद अस्थिरता का माहौल पैदा कर रही है।
जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की भाजपा पूरी तरह विफल है कानून व्यवस्था पूरी तरह से चैपट हो गई है अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिलाओं पर अत्याचार एवं अपराध निरन्तर बढ रहे है।
धरने को अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल, मदन प्रजापत, श्रम कल्याण बोर्ड पूर्व अध्यक्ष गफूर अहमद, जिला उपाध्यक्ष बलवंतसिंह चैधरी, गिड़ा प्रधान लक्षमणराम डेलू, सुरताराम मेघवाल, दिनेष कुलदीप, डालूराम चैधरी, गोरधनसिंह राठौड़ ने भी सम्बोधित किया।
आज के धरने में पूर्व मंत्री अमीन खां, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, प्रदेष सचिव व बाड़मेर प्रभारी जगदीष चैधरी, गोपाराम मेघवाल, मदन प्रजापत, पदमाराम मेघवाल, गफूर अध्यक्ष, उपजिला प्रमुख सोहनलाल चैधरी, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, रतनलाल खत्री, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चैधरी, गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, बालोतरा प्रधान ओमप्रकाष भील, काग्रेंस उपाध्यक्ष बलवंतसिंह चैधरी, मूलाराम मेघवाल, यज्ञदत जोषी, महामंत्री चैनसिंह भाटी, जगजीवन राम सिंधी, करनाराम चैधरी एडवोकेट, यूथ काग्रेंस लोकसभा अध्यक्ष ठाकराराम माली, एनएसयूआई अध्यक्ष भूराराम सारण, ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेष कुलदीप, गोरधनसिंह राठौड़, नजीर मोहमद, भंवरलाल भाटी, दमाराम परमार, लोकसभा यूथ काग्रेंस उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा, कर्नल बेसराराम, एससी विभाग जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार चंदेल, एसटी विभाग अध्यक्ष हनुमान भील, चिकित्सा प्रकोष्ठ डाॅ. मूलचंद चैधरी, पार्षद नरेषदेव सहारण, बलवीर माली, दीपक परमार, किषोर शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य हुसैन खां, प्रहलाद धतरवाल, कचरा खां, पूर्व यूथ काग्रेंस जिलाध्यक्ष सूरताराम मेघवाल, वगताराम जांगू, जोगाराम सारण, महेषाराम, काॅलेज छात्रसंघ अध्यक्ष भूराराम गोदारा, काछबााराम खोथा जिला परिषद सदस्य, महेन्द्र पोटलिया, गोपालसिंह राजपुरोहित, प्रिसं कुमार सिंधी युवानेता, भानुप्रतापसिंह, चांदाराम मेघवाल, गणपतसिंह भाटी, छोटूंिसह, रूपसिंह, जगदीष चैधरी, कार्यालय सचिव ओमप्रकाष चैधरी सहित बड़ी संख्या में काग्रेंस पदाधिकारी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
धरने के पष्चात नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को केन्द्र सरकार की लोकतांत्रित नीतियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर भारत के संविधान की रक्षा को सुनिचित कर संघीय व्यवस्था को बनाये रखने एवं केन्द्र की भाजपा सरकार को अवैधानिक प्रक्रिया अपनाने से रोकने की मांग की गई। कार्यक्रम का संचालन ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेष कुलदीप ने किया एवं धन्यवाद उप जिला प्रमुख सोहनलाल चैधरी ने दिया।

फतेह खां
जिलाध्ययक्ष
मो. 9983246091

error: Content is protected !!