सरहद पर जवानों के साथ ग्रुप फॉर पीपुल्स मनाएगा पर्यावरण दिवस

badmer newsबाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ पौधरोपण किया जाएगा तथा पक्षियों के लिए परिंडे बाँध पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश सरहद पर दिया जायेगा ,

ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने ग्रुप सदस्य विश्व पर्यावरण दिवस भारत पाक सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल सुंदरा के जवानों के साथ पौधारोपण कर मनाया जाएगा , उन्होंने बताया की सरहद पर पौधरोपण कर जवानों द्वारा देश को प्रयावरण सरंक्षण का सन्देश होगा ,साथ ही सुरक्षा बल की सीमा चौकियों पर मूक पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए जायेंगे जिसके साथ बाड़मेर जिले की पाक से सटी पूर्ण सरहद पर पक्षियों के लिए परिंडे लगने का अभियान भी पूर्ण होगा

error: Content is protected !!