हजारों की संख्या में कांग्रेसजन करेंगे षिरकत
पायलट, डूडी लेंगे भाग
फ़िरोज़ खान बारां, ( राजस्थान ) 16 जून। जिला कांग्रेस कमेटी, बारां द्वारा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों तथा जिला प्रशासन द्वारा द्वेषतापूर्ण रवैया अपनाते हुए भाजपा नेताओं के दबाव में कांग्रेसजनों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे झूंठे मुकदमों को लेकर 17 जून को प्रातः 10 बजे जिला कलेक्टेªट कार्यालय के बाहर धरना देते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रमोद जैन भाया सहित कई नेता शिरकत करेंगे। धरना प्रदर्शन को लेकर सम्पूर्ण तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है तथा जिन जिम्मेदार साथियों को ब्लाॅकों की जिम्मेदारियां दी गई है, उसका वह पूर्ण निष्ठा के साथ एकजुट होकर कार्य कर रहे है।
जैन ने बताया कि भाजपा के शासन में आमजन पूरी तरह त्रस्त है। इस भाजपा सरकार द्वारा किसानों को प्राकृति आपदा से तबाह हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस शासन के दौरान प्रारंभ की गई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गांरटी अधिनियम के तहत पात्र लोगों को सस्ती दर पर मिलने वाले गेहूं को बंद कर दिया गया एवं लाखों लोगों के नाम हटा दिए गए है, जिससे लाखों परिवारों को महंगी दर पर बाजारों से अपने परिवार के भरण-पोषण हेतु गेहूं खरीदना पड़ रहा है। राशन की दुकानों पर जाने पर डीलरों द्वारा उन्हें वापस बैरंग लौटाया जा रहा है। जैन ने बताया कि बारां जिले के पुलिस एवं प्रशासन द्वारा राजनैतिक दबाव में आकर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दुव्यर्वहार किया जा रहा है तथा उनके खिलाफ झूंठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे है। जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। अधिकारी बेलगाम हो गए है। जिले में सट्टा, जुंआ, शराब का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है जिससे कई गरीब परिवार तबाह हो चुके है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने बताया कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलेक्टेªट कार्यालय बारां के बाहर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसजन भाग लेंगे। मेघवाल ने कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धरने को सफल बनाने का अनुरोध किया है।