मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स 2 अगस्त को लंगेरा में करेगा नीम महोत्सव का आगाज़

मारवाड़ी महासभा के साथ।12 हज़ार पोधो का एक साल का होगा लक्ष्य।

IMG-20160730-WA0127बाड़मेर सरहदी रेगिस्तानी बाड़मेर जिले को हरा भरा करने के उद्देश्य से ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर जैसलमेर प्रगतिशील मारवाड़ियों के अंतराष्ट्रीय संगठन मारवाड़ी महासभा के साथ 12 हज़ार नीम के पोधे लगाने का लक्ष्य लेकर 2 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में 101 नीम के पोधे रोपित कर नीम महोत्सव का आगाज़ करेंगे।।
ग्रुप के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की रेगिस्तानी इलाको में नीम का सर्वयल सबसे बेहतर होने के साथ नीम के अनेक गुणों से स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।।ग्रुप एक सालभर 12 हज़ार नीम के पोधे रोपित करेगा।जिसके लिए उप वन सरंक्षक लक्ष्मण दास गर्ग ने वन विभाग से पोधे उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान कर दी हैं।।उन्होंने बताया की प्रथम चरण में बाड़मेर शहर और आसपास दो हज़ार नीम के पोधे सावन मॉस में लगाये जायेंगे।बाद में सीमा सुरक्षा बल के साथ अभियान आगे बढ़ाया जायेगा।।
मारवाड़ी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश राठी ने बताया की महासभा पुरे भारत में ढाई करोड़ नीम के पोधे नीम महोत्सव में लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा हैं ।राजस्थान में जोधपुर जिले में अभियान का आगाज़ करने के बाद बाड़मेर जैसलमेर जिलो में नीम महोत्सव की शुरुआत की जा रही हैं।।
इधर नीम महोत्सव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में तैयारिया जोर शोर से शुरू हो गयी।विद्यालय के प्राचार्य डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया की नीम महोत्सव के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारिया आरम्भ कर दी।विद्यालय में शनिवार को स्टाफ और विद्यार्थियो ने श्रमदान कर पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार किये।।करीब साथ गड्डे आज तैयार किये बाकि एक दिन और श्रमदान कर तैयार करवाएंगे।

नीम महोत्सव को कमिटी का गठन

जिले में वृहद स्तर पर चलाये जाने वाले नीम महोत्सव के सफल आयोजन के लिए चालीस सदस्यीय कमिटी का गठन किया जा रहा हैं।।


chandan singh bhati
nehru nagar barmer rajasthan
7597450029

error: Content is protected !!