गंगाला पंचायत भवन में नीम महोत्सव आयोजित

ग्रुप फॉर पीपुल्स ने लगाये नीम के पोधे

img_1566बाड़मेर / सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स द्वारा मारवाड़ी महासभा के तत्वाधान में शुक्रवार को नीम महोत्सव का आयोजन कर नीम के पोधे लगाये।।
ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने बताया की ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी,मदन बारूपाल,महेश पनपालिया,सरपंच नाथूराम जांगिड़,ग्रामसेवक मोहन लाल ,हाजी खान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नीम महोत्सव का आगाज़ किया।सरपंच नाथूराम जांगिड़ ने बताया की गंगाला ग्राम पंचायत में वृहद स्तर पर नीम महोत्सव के तहत नीम के पोधे लगाये जाएंगे।ग्रुप द्वारा आज इसकी शुरुआत की गयी।।उन्होंने कहा की ग्राम पंचायतो को अधिक से अधिक नीम के पोधे लगा के लोगो के स्वास्थ्य और पर्यावरण सरंक्षण के लिए लाभदायी साबित होंगे।।सहायक सुचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी मदन बारूपाल ने कहा की ग्रुप का नीम महोत्सव का कंसेप्ट बहुत अच्छा हैं। इस अभियान से पोधो खास कर नीम के प्रति आम लोगो में जागरूकता बढ़ी हैं।।उन्होंने पंचायतो को नरेगा योजना में अधिक से अधिक नीम लगाने का सुझाव दिया।।महेश पनपालिया ने कहा की ग्रुप के प्रयास सार्थक सिद्ध हो रहे हैं।।वन विभाग और जिला प्रशासन को आगे बढ़कर ग्रुप के नीम महोत्सव में भागीदारी निभानी चाहिए।।उन्होंने स्थानीय भामाशाहो को नीम महोत्सव में सहयोग का आह्वान किया।।ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की नीम महोत्सव की मांग लगातार बढ़ती जा रहीहै।मगर वन विभाग पोधे उपलब्ध नही करवा पा रहा।उन्होंने कहा की लोग पोधे लगाने के प्रति जागरूक हुए तो पोधे नही मिल रहे।उन्होंने जिला प्रशासन से नीम के पोधे पर्याय मात्र में उपलब्ध कराने की बात कही।

error: Content is protected !!