विधायक ललित मीणा द्वारा आयोजित कार्यक्रम विधायक आप के द्वार

img-20160909-wa0139(फ़िरोज़ खान) बारां 9 सितम्बर । किशनगंज- शाहाबाद विधानसभा के विधायक ललित मीणा द्वारा आयोजित कार्यक्रम विधायक आप के द्वार में ग्राम कचियाथाना, आगर, संदोकड़ा,अजनी करलिया, हनोतिया, महुड़ी,गंगापुर, टांडाकचियांन, पुरैनी,भानपुर, पीपलखेड़ी, संगेस्वर,गन्नाखेड़ी,में जाकर चौपाल की जिसमें लोगो ने पानी ,बिजली,रोड,पेंशन, राशनकार्ड विद्यालय स्टाफ समन्धी समस्या से अवगत कराया । विधायक ने समस्याओं के समाधान हेतु समन्धित अधिकारयों को दिशा निर्देश दिए । विधायक के द्वारा नरेगा में ग्रामवासियो के रुका हुआ भुगतान को दिलाने के शीघ्र ही निर्देश दिए । विधायक द्वारा ग्राम महुड़ी में विश्रामघर के लिये 2 लाख रूपये की घोषणा की तथा चौपाल में आई रोड़ो की समस्या को देखते हुए रोड़ो के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए । राशन कार्डों में आ रही गेहू, केरोसिन आदि की समस्या देखते हुए अधिकारयों को पॉस मशीनों में आ रही समस्या को सही करने के बात कही मोके पर ही समस्यओं का निधान करने का प्रयाश किया ।विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ता सुल्तान, क़स्बाथाना ,मानसिंह पाजनटोरी ,हरिओम परिहार देवरी , हरिओम सोनी शाहाबाद, अशोक जीभोयल, राजकुमार जी पाजनटोरी,गाजन अतरसिंह , ओम क़स्बाथाना बलराम ,भारत ,नरेंद्र मझारी,सुभाष एवं आदि कार्यकर्ता,ग्रामवासी तथा अधिकारीगण मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!