कमल राठौर के निलंबन पर कांग्रेसजनों ने जताया विरोध

baran samachar(फ़िरोज़ खान)बारां 10 सितम्बर। भाजपा सरकार द्वारा बारां नगर परिषद उप सभापति कमल राठौर को उप सभापति एवं पार्षद पद से निलम्बित किए जाने की कांग्रेसजनों द्वारा कटु शब्दों में निन्दा की गई है।

कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि भाजपा सरकार राजनैतिक द्वेषतावश कांग्रेसजनों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है और इसी कड़ी में नगर परिषद बारां के उप सभापति कमल राठौर को उप सभापति एवं पार्षद पद से निलम्बित किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल, पूर्व विधायक निर्मला सहरिया, पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीना, परिषद सभापति प्रेम सांखला, पूर्व सभापति राजेन्द्र भूमल्या, कैलाश पारस, मंडी अध्यक्ष प्रदीप काबरा, प्रधान सेवाराम मीना, अजीत सिंह, अजय सिंह, कविता मीना, निधि चंदेल, उप प्रधान रामहेत मीना, धर्मेन्द्र यादव, पिंकी यादव, सुरेन्द्र मालव, लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा, सेवादल के अशरफ देशवाली, एनएसयूआई के इरफान अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लियाकत अली, किसान संघ के रमेश मीना, एससी प्रकोष्ठ के सत्यनारायण भूमल्या, एसटी प्रकोष्ठ के हंसराज मीना, ब्लाॅक अध्यक्ष लक्ष्मीशंकर मालव, देवीशंकर मालव, रामस्वरूप मीना, संदीप शर्मा, रामचरण मेहता, अशोक मीना, बाबूलाल मीना, अरविन्द प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष सीपी मीना, धर्मचंद जैन, दिग्विजय सिंह, विनोद चोपडा आदि कांग्रेसजनों ने बताया कि कमल राठौर का प्रकरण माननीय न्यायालय में लंबित है एवं न्यायालय से निर्णय पारित होने के पहले ही राठौर को इस प्रकार सरकार द्वारा निलम्बित किया जाना पूर्णतया राजनैतिक द्वेषता से प्रेरित है, जिसकी हम कडी आलोचना करते है।

error: Content is protected !!