कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

बैरवा व भाया रहे मुख्य अतिथि
नवगठित कार्यकारणी की हुई पहली बैठक

01-1(फ़िरोज़ खान)बारां 14 सितम्बर। नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी, बारां की प्रथम बैठक एवं पदाधिकारियों का सम्मान समारोह मंगलवार को बालाजीधाम बड़ां पर सम्पन्न हुआ जहां पर सभी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
>
> कांग्रेस के जिला महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन पायलट साहब के निर्देशानुसार जिला कंाग्रेस कमेटी बारां कार्यकारणी का नवगठन किया गया है। इस नवगठित कार्यकारणी में 111 सदस्यों का मनोनयन किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंगलवार को बालाजीधाम बड़ां पर आयोजित कार्यक्रम में इन पदाधिकारियों सहित विशेष एवं स्थायी आमन्त्रित सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं बारां जिला प्रभारी श्री अशोक बैरवा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया रहे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समृद्व शर्मा रहे।

बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अशोक बैरवा एवं प्रमोद जैन भाया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पायलट साहब द्वारा आप पर भरोसा व्यक्त कर आपको पार्टी संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है, आशा है आप इसका पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी की उत्तरोतर प्रगति में सहायक सिद्व होंगे। जिला प्रभारी अशोक बैरवा ने संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पदाधिकारियों को मासिक बैठक में आवश्यक रूप से भाग लेना होगा जो पदाधिकारी लगातार तीन बैठक में अनुपस्थित रहेगा उसे संक्षिप्त नोटिस जारी कर पदमुक्त कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम समाप्ति पर जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पदाधिकारियों से पूर्ण मनोयोग से पार्टी हित में काम करने का आव्हान किया। जिलाध्यक्ष पानाचंद ने कहा कि भाजपा के दबाववश प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमनात्मक कार्यवाहियां की जा रही है तथा जनविरोधी निर्णय लिए जा रहे है, उनका हम सभी को मिलकर एकजुटता के साथ विरोध करना होगा।

पूर्व विधायक शिवनारायण नागर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम नवनियुक्त कार्यकारणी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा कांग्रेस पार्टी संगठन हित में एकजुटता के साथ कार्य करने का आव्हान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव कैलाश जैन द्वारा किया गया।

यह रहे उपस्थित-बालाजीधाम बडां पर आयोजित कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाशचंद नागर, इन्द्र किराड़, हंसराज मीना, जयकिशन मीना, ओमप्रकाश सुमन, उपाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, राजेन्द्र भूमल्या, कैलाश पारस, कामताप्रसाद नागर, शिवराज सिंह, सत्यनारायण चैधरी, गोरेलाल सहरिया, रामगोपाल बैरवा, जगदीश सुंवालका, डाॅ. अमृत मीना, चन्द्रप्रकाश मीना, आबिद भाई बोहरा, सतीश शर्मा एडवोकेट, श्रीमती सावित्री शाक्यवाल, वीरभद्र सिंह, जगदीश जाट, दिग्विजय सिंह एडवोकेट, महेश नागर, महासचिव डाॅ. इजहार खान सीमा, राधाकिशन मालव, द्वारकालाल नागर, हेमंत शर्मा, लईक अहमद, गोविन्द सोनी दरबार, राजेन्द्र सिंह, जाकिर मंसूरी, विक्रांत शर्मा, ओम नागर, रामहेत मीना, महिपाल चैधरी, सिद्वार्थ नागर, मोहनलाल कामड, हरिनारायण मीना, भीमसेन अदलक्खा, राजवीर सिंह यादव, चैथमल छंदक, रामस्वरूप सुवांलका, कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघल, सचिव खेमराज सिंह रहलाई, राधेश्याम सोन, जगन्नाथ पंकज, शिवचरण मेहता, नवीन सोन, रामस्वरूप बैरवा, पवन गौतम, हेमराज शर्मा, संजय शर्मा, मूलचंद शर्मा, अजय मेहता, पुरूषोत्तम शर्मा, बृजराज मीना, गिर्राज प्रसाद मीना, असलम भारती, रईस अहमद देशवाली, लटूरलाल मेघवाल, ललित बत्रा, भूरेन्द्र सिंह, महेन्द्र यादव, अमित गर्ग, इन्द्रजीत सुमन, कैलाश मेहता, रामस्वरूप बैरवा, प्रवक्ता अजय दायमा, भारत भूषण सक्सेना, पदम जैन एडवोकेट, मेलाध्यक्ष हरिराज सिंह गुर्जर, राधेश्याम गर्ग, पप्पू पाटोदी, अरविन्द गालव सहित पांच सौ से अधिक कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!