खौफजदा हैं छोटा रानीसर बास के वाशिंदे, कहीं हो ना जाए अनहोनी

bikaner samacharबीकानेर, 17 सितम्बर। छोटा रानीसर बास के वाशिंदे इन दिनों, तंग गलियों में भारी वाहनों की आवाजाही से खौफजदा है। इनकी रोकथाम के लिए वे गंगाशहर थानाधिकारी, यातायात प्रभारी और जिला कलक्टर कार्यालय तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला है।
छोटा रानीसर बास क्षेत्र के विक्रम पुरोहित ने बताया कि मोहल्ले की छोटी-छोटी और तंग गलियों में रोक के बावजूद भारी वाहन धडल्ले से गुजरते हैं। सड़क की चैड़ाई का अभाव होने के कारण ये भारी वाहन अब तक दर्जनों मकानों की चैकियांे और बरामदों को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों का घरांे से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अब बच्चे खुलकर खेल नहीं पाते।
यहां रहने वाले बृजमोहन, रविकुमार, राकेश, गजानंद, सोहनलाल, शिवकुमार, विनोद महात्मा तथा हीरालाल सहित अनेक लोगों ने प्रशासन की बेरूखी पर रोष जताया है। उन्होंने बताया कि वे अनेक बार विभिन्न स्तरों पर सूचित कर चुके हैं तथा संपर्क समाधान में भी इस समस्या को दर्ज करवाया गया है। जिला कलक्टर द्वारा इसके जवाब में गंगाशहर थाने को कार्रवाई के लिए सूचित किए जाने की जानकाराी दी गई है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय निवासियों ने जिला कलक्टर, यातायात पुलिस तथा थानाधिकारी से क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने तथा आवश्यकता के अनुसार एंगल लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखकर अवगत करवाएंगे। साथ ही यदि, इस दौरान कोई दुर्घटना होती है तो जिला प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार होगा।

error: Content is protected !!