नृत्य नाटिका ‘गोपीचन्द” का मंचन

अलख निरंजन उड़ जायेगा हंस अकेला
लोकगायिका शराजकुमारी को जयन्तीदेवी लोक संगीत सम्मान-2016

bikaner samacharबीकानेर, 19 सितम्बर। संगीत मनीषी डॉ. जयचन्द्र शर्मा की 97वीं जयन्ती पर सोमवार की संध्या टाउन हॉल में अनुराग कला केन्द्र द्वारा डॉ. जयचन्द्र शर्मा जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगायिका राजकुमारी मारू को स्व. जयन्ती देवी लोक संगीत सम्मान-2016 से विभूषित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. गोपालकृष्ण जोशी ने कहा कि डॉ. जयचन्द्र शर्मा ने राष्ट्र स्तरीय कलाकारों को बीकानेर से जोडऩे में महत्ती भूमिका निभायी। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार भवानी शंकर व्यास ‘विनोद ने कहा कि जयचन्द्र जी ने संगीत शिक्षा, प्रदर्शन, संगीत साधना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी कार्य करते हुए संगीत को जन-जन के हृदय तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। डॉ. सीताराम गोठवाल ने वचार रखे। अध्यक्षता पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा ने की। कार्यक्रम के संयोजक अशफाक कादरी ने संगीत मनीषी डॉ. जयचन्द्र शर्मा के व्यक्तित्व-कृतित्व एवं श्री संगीत भारती की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डॉ. कल्पना शर्मा के निर्देशन में श्री संगीत भारती के कलाकारों ने साहित्य मनीषी नानूराम संस्कर्ता की रचना ‘गोपीचन्द को नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया। युवा रंग-निर्देशक सुधेश व्यास की परिकल्पना एवं वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ. मुरारी शर्मा की नृत्य रचना में जयश्री तरफदार ने गोपीचन्द, सम्पत ने रानी तथा शुभाशीष ने गुरू जलंधर नाथ की भूमिका निभाई। मूमल राजपुरोहित, मोनिका प्रजापत, भूमिका पंवार, मयूर, सागर चौहान ने विविध भूमिकाओं का निर्वहन किया।
कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने नृत्य नाटिका का कथासार प्रस्तुत किया।
— मोहन थानवी

error: Content is protected !!