बाड़मेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी गुरूदास कामत के द्वारा दिये गये निर्देषों की मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण करने के लिए एआईसीसी सचिव एवं सह प्रभारी मिर्जा इर्षाद बेग 26 सितम्बर को बाड़मेर जिले के दौरे पर आएंगें।
जिलाध्यक्ष फतेह खां ने बताया कि प्रदेष कार्यकारिणी एंव पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक मंे लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण हेतु मिर्जा इर्षाद बेग जिला मुख्यालय पर प्रदेष कांग्रेस पदाधिकारी जो संबंधित जिले के प्रभारी (उपाध्यक्ष/महासचिव/सचिव) जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों के साथ जिले की विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक लेगें।
उक्त बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसजनों द्वारा प्रत्येक बूथ पर 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सूची बनाने के कार्य की समीक्षा की जाएगी तथा जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठकों के आयोजन एवं इन बैठकों में नियमित रूप से उपस्थित रहने वाले एवं अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का विवरण एकत्रित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष खान ने बताया कि 25 सितम्बर को प्रदेष प्रभारीयों के साथ जिले के जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी।
फतेह खां
जिलाध्यक्ष