राज्य सरकार ने विधुत दरों में वृद्धि करके आम जनता के हितों पर कुठारा घात किया है। यह विचार पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने व्यक्त किये। वे बुधवार को उपखण्ड मुख्यालय पर लूणकरणसर व नापासर ब्लॉक कांग्रेस की और से संयुक्त रूप से विधुत दरों में वृद्धि के खिलाफ धरने में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि विधुत दरों में वृद्धि के निर्णय से महंगाई से बैहतास वृद्धि होगी। जिससें आम जनता का जीवन दुभर हो जायेगा। बेनिवाल ने कहा कि सदन में बहुमत के अहम से ग्रेसित भाजपा सरकार आम जनता के दुख दर्दों के प्रति संवेदन हिन है बिजली, पानी, शिक्षा एवं चिकित्सा जैसी मुलभूत सुविधाओं को सुचारू रूप से करने के बजाय सरकार के मुख्या दरों में वृद्धि कर जन विरोधी निर्णय ले रहे है। प्रधान गोविन्दराम गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों से लोगों को तिवृ आंक्रोश है। ऐसी विषम प्रस्थितियों में कांग्रेस का कार्यकर्ता मुक नही बैठ संकता। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ आम जनता के बिच जाकर संघर्ष का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व चैयरमैन राजाराम झोरड, मंडी चैयरमैन बाबूखां कूरेशी, पंस बीरबलराम हुड्डा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीराम लेघा, पूर्व अध्यक्ष राजाराम जाखड, नापासर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुनराम कुकणा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लेखराम भादू, छात्रसंघ अध्यक्ष रामनिवास गाट, पूर्व अध्यक्ष चैनरूप कलकल, पूर्व उपप्रधान पतराम गोदारा, उपप्रधान अजय गोड, डॉ सुभाष गोयल, एडवोकेट लालखां, अलीशेर, जगदीश गोड, पूर्व सरपंच बंशीलाल गोदारा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट अध्यक्ष अमजद कुरेशी आदि ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उपखण्ड अधिकारी रतन कुमार स्वामी को मुख्यमंत्री के नाम लिखा ज्ञापन सौप कर विधुत दरों में की गई वृद्धि को वापिस लेने की मांग की गई। कार्यक्रम के उरी में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रदांजली दी गई।
-mohan thanvi