भाजपा अनु. जनजाति की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 29 को

राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री कुलसते, एवं सी. आर. चौधरी करेगे शिरकत
तैयारियों को अंजाम देने उदयपुर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष हेमराज मीणा

baran samacharजयपुर /उदयपुर /कोटा/ बारां 27 सितबंर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक 29 एव्र 30 सितबंर को महाप्रज्ञ विहार भुवाना सैलीब्रेशन उदयपुर में आयोजित होगी। बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री श्री फगन सिंह कुलसते, केन्द्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी, मोर्चा के राष्ट्रीय समन्वयक श्री बी. एस. माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री यशवंत दरबार, तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक हेमराज मीना मौजूद रहकर मार्गदर्शन करेगें।
प्रदेशाध्यक्ष हेमराज मीणा ने बताया कि दो दिवसीय कार्य समिति में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही मानगढ धाम ;बासवाडाद्ध संगठन के आगामी कार्यक्रमो के अलावा 25 से 27 अक्टूबंर को दिल्ली में होने वाले महोत्सव एव्र सरकार की उपलब्धियों पर गहन चर्चा होगी।
प्रदेशाध्यक्ष मीणा ने बताया कि केनद्रीय मंत्री कुलसते एवं सी. आर. चौधरी तथा राष्टीय समन्वयक बी.एस. माथुर पहले सत्र का 29 को प्रातः 11 बजे उदघाटन कर षुभारंभ करेगे। 30 कोसमापन सत्र होगा जिसमे राष्टीय अध्यक्ष व केन्दी्रय मंत्री मुख्य अतिथि रहेगें। विशिष्ठ अतिथि समप्वयक बीएस माथुर होगे।अध्यक्षता उनकी रहेगी।
प्रदेश मोर्चा मंत्री प्रहलाद पवंार ने बताया कि कार्य समिति में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्य समिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष, महामंत्री, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, उप प्रमुख, प्रधान, नगर निकाय के अध्यक्ष राजस्थान के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेगें। कार्य समिति की बैठक को सफल बनाने के लिए राज्य के कई जिलो का दौरा भी पूर्ण कर लिया है।
हाडोती से भी जाएगें पदाधिकारी
पंवार ने बताया कि आयोजित कार्य समिति की बैठक में हाडौती के कोटा, बंूदी, बारां तथा झालावाड जिलो से भी दल उदयपुर पहंुचेगा। प्रदेशभर से संगटन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वहां पहुंचेगें।

फ़िरोज़ खान बारां

error: Content is protected !!