शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पायलट को पहनाया चांदी का मुकुट

कार्यकर्ताओ का पायलट और कामत ने किया सम्मान
img-20161014-wa0004बीकानेर14 अक्टूबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का 2 दिवशीय बीकानेर कार्यक्रम के दौरान आज तेरापंथ भवन में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पायलट का चाँदी का मुकुट पहनाकर उनका आवभगत कर उनका अभिनन्दन किया। साथ ही प्रदेश महासचिव प्रभारी रेहाना रियाज, डॉ बी डी कल्ला, प्रदेश सचिव राजेन्द्र गोदारा, भवनिशंकर शर्मा, कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत ने राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी गुरदास कामत मिर्जा इरसाद बेग को प्रतिक चिन्ह शाल साफा भेंट कर बीकानेर की पावन धरा पर पधारने पर शहर जिला कांग्रेस की तरफ से स्वागत किया। यशपाल गहलोत के साथ बीकानेर के प्रमुख कांग्रेस जन दिलीप बांठिया, राजेश अग्रवाल, मनीष पुरोहित (नटसा), पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद ने सेवादल के राष्ट्रीय संघटक महेंद्र जोशी रामजीलाल पूर्व अध्यक्ष डॉ चंद्रभान का साल साफा भेट कर बीकानेर आगमन पर स्वागत किया। सेवादल के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियो को अथक मेहनत और विशेष रूप से सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने की मेहनत करने वाले निर्मल छलानी रविकांत वाल्मीकि प्रदीपबांठिया ललित दफ्तरी चारो व्यक्तियो का गुरदास कामत और सचिन पायलट ने प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इसके अलावा ललित तेजस्वी विक्की मनोज किराडू शिव गहलोत मयंक गहलोत प्रवक्ता गौरी शंकर व्यास, नितिन वत्सस ने सेवादल के प्रदेश पदाधिकारियो का स्वागत करते हुए प्रतिक चिन्ह भेंट किया।

error: Content is protected !!