फ़िरोज़ खान
बारां 16 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार को श्रीजी चैक स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर श्री अमित पूनिया प्रदेश मुख्य संयोजक, अखिल भारतीय राजीव गाँधी पंचायतराज प्रकोष्ठ के मुख्य आतिथ्य व श्री प्रमोद जैन ‘‘भाया’’ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजीव गाँधी पंचायत प्रकोष्ठ कोटा सम्भाग कोर्ड़िनेटर जसवन्तसिंह गुर्जर एवं राजीव गाँधी पंचायतराज प्रकोष्ठ के बारां प्रभारी श्यामलाल पुरोहित ने उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मुख्य संयोजक अमित पूनिया ने कहा कि कांग्रेस संगठन को पंचायतराज स्तर पर किस प्रकार मजबूती प्रदान की जावे एवं पंचायतराज के प्रति पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की नीतियों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचाने की रणनीति पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी द्वारा सर्वप्रथम राजस्थान से पंचायतराज को सुदृढ किए जाने की नींव रखी तथा पंचायतराज के अंतर्गत आरक्षण प्रणाली राजीव गांधी की ही देन है जबकि आज के परिवेश में भाजपा सरकार द्वारा पंचायतों के अधिकारों का हनन किया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है और पंचायतराज को और अधिक अधिकारों के साथ मजबूती प्रदान किए जाने को लेकर महात्मा गांधी तथा राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए कांग्रेस द्वारा कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में जिला किशनगंज पंचायत समिति प्रधान सेवाराम मीना, उप प्रधान रामेहत मीना, शाहबाद उप प्रधान धर्मेन्द्र यादव, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम सुमन, उपाध्यक्ष जगदीश जाट, महासचिव हरिनारायण मीना, पूर्व सभापति कैलाश पारस, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघल, जिला सचिव खेमराज सिंह रहलाई, बृजराज मीना, राजेन्द्र मीना, मूलचंद शर्मा, जिपस महेन्द्र चैधरी, लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा, एनएसयूआई के इरफान अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लियाकत अली, घूमंतु प्रकोष्ठ के सुरेश भाण्ड, सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश पांचाल, जिला संगठक अशरफ देशवाली, पूर्व प्रवक्ता तंवर सिंह चैहान, महिला सेवादल मुख्य संगठक संध्या मेघवाल, वंदना यादव, अनुराधा नामदेव, लोकेश नागर, धन कुमार मीना, शिवशंकर यादव, नियाज मोहम्मद, अखलाक अंसारी, योगेन्द्र मेहता, सलीम भाई शटर वाले, मोहनलाल बैरवा, धनराज बैरवा, अब्दुल सलाम फारूखी, सोनू शर्मा, महावीर बैरवा, देवेन्द्र पंचोली सदस्य डीसीसी, सत्यनारायण माथोडिया, मनीष पाटोदी, भीमराज पोटर, मुकेश मीना, प्रिस नोबल सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने भाग लिया।
धर्मेन्द्र यादव उप प्रधान शाहबाद द्वारा बैठक में पधारे कांग्रेसजनों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा संचालन कैलाश जैन जिला महासचिव द्वारा किया गया।
