दीपावली पर जलाएं मिट्टी के दीपक

चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का महाभियान जारी
img-20161017-wa0027बीकानेर, 17 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार के महाभियान के तहत सोमवार को बिन्नाणी कॉलेज छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष रूपम आचार्य के नेतृत्व में छात्राओं ने मिट्टी का दीपक भेंट कर घर-घर संपर्क किया।
गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र में घर-घर संपर्क के दौरान महिलाओं से दीपावली के अवसर पर चाइनीज लाइटें एवं सजावटी सामान नहीं खरीदने तथा मिट्टी के दीपक का उपयोग करने का आह्वान किया गया। आचार्य ने कहा कि चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार के महाभियान में महिलाएं सशक्त भूमिका निभा सकती हैं। इस अवसरपर यामिनी पुरोहित, निहारिका व्यास, कविता आचार्य, भूमिका, जसिका, निशु अग्रवाल, खुशबू जोशी तथा करिश्मा कंसारा आदि साथ थी। इस दौरान महिलाओं को सांकेतिक रूप से प्रज्ज्वलित दीपक भेंट किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।

error: Content is protected !!