पच्चीस हज़ार निशुल्क पौधे उपलब्ध कराने के आदेश

सरहद पर सीमा सुरक्षा बल के साथ लगाये जायेंगे पौधे।

badmer newsबाड़मेर / राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बाड़मेर जैसलमेर अंतराष्ट्रीय सरहद पर पच्चीस हजार पौधे लगाने के लिए निशुल्क उपलब्ध कराने के आदेश दिए।।

ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने बताया कि अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन सरंक्षक ने मुख्य वन सरंक्षक जोधपुर और उप वन सरंक्षक जैसलमेर को पत्र भेज ग्रुप फ़ॉर पीपल को सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर पच्चीस हज़ार पौधे निशुल्क उपलब्ध कराने का आदेश दिया।यह आदेश मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देश पे जारी किया।।अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन सरंक्षक ने लिखा है कि पच्चीस हजार पौधे उपलब्ध कराये ताकि मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया जा सके।।इसकी एक प्रति ग्रुप संयोजक को भी भेजी हैं।।बाड़मेर में पौधे उपलब्ध नही होने के कारण जैसलमेर उप वन सरंक्षक से पच्चीस हजार पौधे प्राप्त करने का लिखा हैं।।उल्लेखनीय है ग्रुप फ़ॉर पीपल द्वारा नीम महोत्सव के तहत पचीस हज़ार पौधे सीमा सुरक्षा बल के साथ अंतराष्ट्रीय सरहद पर लगाने का निर्णय किया था मगर बाड़मेर नर्सरी में पौधे उपलब्ध नही थे जिसके चलते ग्रुप ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सहयोग की अपील की थी।।

error: Content is protected !!