बीकानेर : माहेश्वरी समाज की संस्था श्रीप्रीति क्लब का ”दीपावली श्री प्रीति मिलन समारोह” स्थानीय जस्सूसर गेट के बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में बाल कलाकारों को सम्मानित करने के साथ सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि मुरलीधर झंवर उपाध्यक्ष (श्री अखिल भारतवर्षीय पुष्कर सेवा सदन), सोहन लाल गट्टाणी (अध्यक्ष उ. प्रा. राजस्थान), मगन लाल चांडक (संरक्षक प्रीति क्लब) व घनश्याम कल्याणी (अध्यक्ष प्रीति क्लब) भगवान महेश के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया। संस्था के महामंत्री नारायण दास दम्माणी ने सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रिया झंवर व वृंदा डागा के निर्देशन में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। संचालन युवा संगठन मंत्री पवन राठी ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुरलीधर झंवर व बीकानेर महिला समिति की पूर्व अध्यक्षा रेखा लोहिया ने सभी कलाकारों की प्रशंसा की। संरक्षक मगनलाल चांडक व विशेष सलाहकार मंत्री अशोक बागड़ी ने क्लब के द्वारा विगत कार्यो तथा आगामी योजनाओं से अवगत कराया। कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में श्रीप्रीति कल्ब के उपाध्यक्ष श्री याज्ञवलक्य दम्माणी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
***
फूलनाथ महादेव तालाब पर 12 को सजाएंगे 5 हजार दीपकों की माला
बीकानेर। करमीसर रोड़ के समीप फूलनाथ महादेव तालाब पर शनिवार, 12 नवम्बर को 5 हजार दीपक लगाने का कार्यक्रम ‘दीपोत्सव’ के तहत आयोजित किया जाएगा। आयोजन से जुड़े फूलनाथ महादेव दर्शनार्थी मण्डल के प्रेम कुमार व्यास ने बताया कि तेल, दीपक व बाती सहित पहुंचकर दीपमाला के दर्शन करने का आग्रह श्रद्धालूओं से किया गया है।