भाजपा नेता भ्रश्टाचार, कालाबाजारी में लिप्त

baran samacharफ़िरोज़ खान, बारां
बारां 11 नवम्बर। भाजपा नेता को आमजन की कोई परवाह नही है तथा ऐन-केन प्रकारेण भ्रष्टाचार एवं कालाबाजारी में लिप्त रहकर अवैध तरीके से धन अर्जित करना ही इनका ध्येय बन गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने बताया कि गत बुधवार को भाजपा बोर्ड की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पिंकी साहू तथा हाल ही में सरकार द्वारा घोषित किए गए सहवरित पार्षद जितेन्द्र साहू द्वारा 25 लाख रूपए की रिश्वत की मांग की गई तथा 17 लाख में सौदा तय किया गया। यह राशि भाजपा की चेयरमेन व सहवरित पार्षद ने नियमानुसार काॅलोनी कन्वर्जन हेतु समस्त प्रक्रियाएं अपनाते हुए पत्रावली नगर पालिका छबडा में जमा करवाने के बावजूद अवैध तरीके से मांगी गई। उक्त आरोपियों द्वारा फरियादी से लाखों रूपए की रिश्वत पहले भी ले ली है। मेघवाल ने कहा कि स्वयं भाजपा चेयरमेन श्रीमती पिंकी साहू ने स्वीकार किया है कि उसके द्वारा इससे पहले भी रिश्वत की राशि अन्य प्रकरणों में ली गई है तथा पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों में भी रिश्वत की राशि का हिस्सा बंटता था। मेघवाल ने कहा कि इसी प्रकार गगचाना गांव के भाजपा नेता रामस्वरूप उर्फ पप्पू नागर के गोदाम से 36 अवैध बिजली ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा जब्त किए गए है जो कि वह क्षेत्र के गरीब किसानों को कालाबाजारी कर उपलब्ध करवाता। इस संबंध में भाजपा नेता अधिकारियों को कोई संतोषजनक जवाब तक नहीं दे सका।

मेघवाल ने कहा कि भाजपा नेता अपना घर भरने में लगे हुए है तथा उन्हें आमजन से कोई सरोकार नहीं है। इनका मुख्य ध्येय ऐनकेन प्रकारेण, कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, सत्ता का दुरूपयोग करते हुए अपने खजाने को भरना है जिसका ज्वलंत उदाहरण छबडा छीपाबडौद क्षेत्र में हुई कार्यवाही है जो सभी के सामने जग जाहिर हो चुकी है। मेघवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह याद रहना चाहिए कि अब इनका समय समाप्त होने वाला है तथा शीघ्र ही कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाकर ऐसे भ्रष्टाचारी जो आकंण्ठ भ्रष्टाचार में लिप्त है उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाएगी। जिले के किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा अभी तक नही मिला, बिजली समय पर नही मिल रही है, उपभोक्ताओं को राशन सामग्री नही मिल रही है, महंगाई ने गरीब की कमर तोड रखी है, चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है, युवा बेरोजगार से त्रस्त है लेकिन ऐसे जनहित के मुद्दों से भाजपाईयों को कोई सरोकार नही है।

error: Content is protected !!