कांग्रेस ने याद किया चाचा नेहरू को, मनाई जयंती

01फ़िरोज़ खान
बारां 14 नवम्बर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्व पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर गुरूनानक साहब को भी याद किया गया।कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती अवसर पर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजन एवं कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करते हुए विचार गोष्ठी आयोजित की तथा गुरूनानक जी को भी याद किया।विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा ने कहा कि आजादी के लिये लड़ने वाले और संघर्ष करने वाले मुख्य महापुरुषों में से जवाहरलाल नेहरु एक थे, वे पंडित जवाहरलाल नेहरु के नाम से जाने जाते थे, जिन्होंने अपने भाषणों से लोगो का दिल जीत लिया था। इसी वजह से वे आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री भी बने और बाद में उनकी महानता को उनकी बेटी और पोते ने आगे बढाया। भाया ने कहा कि पंडित नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहबाद में हुबा था तथा इनके पिताजी का नाम मोतीलाल नेहरू एवं माताजी का नाम स्वरूपरानी नेहरू था।कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री पानाचंद मेघवाल ने कहा कि जवाहरलाल नेहरु भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता के पहले और बाद में भारतीय राजनीति के मुख्य केंद्र बिंदु थे। वे महात्मा गाँधी के सहायक के तौर पर भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता थे जो अंत तक भारत को स्वतंत्र बनाने के लिए लड़ते रहे और स्वतंत्रता के बाद भी 1964 में अपनी मृत्यु तक देश की सेवा की। उन्हें आधुनिक भारत का रचयिता माना जाता था। पंडित संप्रदाय से होने के कारण उन्हें पंडित नेहरु भी कहा जाता था। जबकि बच्चो से उनके लगाव के कारण बच्चे उन्हें “चाचा नेहरु” के नाम से जानते थे।
नेहरू जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को अन्य कांग्रेसजनों द्वारा भी संबोधित किया। नेहरू जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम सुमन मिर्जापुर, पूर्व सभापति एवं उपाध्यक्ष राजेन्द्र भूमल्या, कैलाश पारस, शिवराज सिंह पलायथा, महासचिव बुुंदु भाई अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघल, सेवादल के जिलाध्यक्ष अशरफ देशवाली, जगदीश पांचाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष इरफान अंसारी, उप सभापति कमल राठौर, पूर्व प्रवक्ता तंवर सिंह चैहान, दिनेश गुर्जर, ओमप्रकाश जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मचंद जैन, सचिव हीरालाल मेघवाल, रईस भाई पलायथा, पार्षद शिवशंकर यादव, योगेन्द्र मेहता, नियाज मोहम्मद, हेमराज बैरवा, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष रितु जैन, रामचन्द मेघवाल, नासिर मिर्जा, धनराज बैरवा, दिनेश सुमन, रामसिंह, पृथ्वीराज बैरवा, सुधीर मेहरा, मोहनलाल सुमन सहित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!