बीकानेर,20 नवम्बर। नगर विकास न्यास के नवनियुक्त अध्यक्ष महावीर रांका ने बीकानेर शहर में नगर विकास न्यास द्वारा करवाएं जा रहे निर्माण कार्यों का अधिकारियों के साथ रविवार को सघन दौरा कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान शहर में करवाएं जा रहे कार्यों की जानकारी ली और सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
न्यास अध्यक्ष रांका ने रविन्द्र रंगमंच का निरीक्षण किया और न्यास सचिव से निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस कार्य को 10 दिसम्बर तक पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सूरसागर में हाल ही में शुरू किए गए निर्माण कार्य,मूरलीधर के सीवरेज प्लांट के कार्य,हैरीटेज रूट की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने बीकानेर रेलवे प्लेटफार्म पर ’बादल महल’की पेटिंग कार्य भी अवलोकन किया। नारी निकेतन में मस्तमण्डल सेवा समिति,द्वारा बच्चों के लिए बनाएं जा रहे संस्थान का भी निरीक्षण किया।
न्यास अध्यक्ष के साथ नगर विकास न्यास के सचिव महेन्द्र सिंह,अधीशाषी अभियन्ता किसन सिंह के अलावा दिनेश चौधरी,वी.की.गहलोत,कुलदीप यादव,महावीर चौधरी,पवन महणोत व जयकुमार सामसुखा थे।
मां करणी के किए दर्शन-न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने रविवार को देशनोक पहुंचकर,मां करणी मंदिर में दर्शन किए और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
न्यास अध्यक्ष का देशनोक,उदयरामसर तथा भीनासर में विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन भी किया गया।