फ़िरोज़ खान,बारां
बारां 8 जनवरी । किशनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पींजना के गांव फल्दी निवासी एक महिला को इंद्रा आवास का भुगतान अभी तक भी नही हुआ है । रामकन्या पत्नी गजानन्द सहरिया ने बताया कि इंद्रा आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था । जिसकी प्रथम किश्त का भुगतान होने के बाद मकान पुर्ण हो चूका है । उसके बाद भी अभी तक दूसरी व् तीसरी किश्त का भुगतान नही मिला । जबकि ग्राम पंचायत सचिव को मकान पुर्ण होने का फोटो उपलब्ध करवाए एक वर्ष हो गया है । उसके बाद भी अभी तक मुझे भुगतान नही मिला है । महिला ने बताया कि इधर उधर से कर्जा कर मेने जैसे तैसे मकान को कमलिट करवा लिया है । उसके बाद भी एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी अभी तक भुगतान का इंतजार कर रही हूँ । इसी तरह खांकरा ग्राम पंचायत के गांव जगदीशपुरा निवासी शिमला पत्नी राधेश्याम को भी प्रथम किश्त मिली है, उसके बाद अभी तक भी दूसरी व् तीसरी किश्त का भुगतान नही होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वहीँ शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत खांडा सहरोल के गांव मामोनी की कश्ता पत्नी रमेश सहरिया, साबो पत्नी मदन, कमलेश पत्नी नारायण, आनंदी पत्नी कंचनलाल, बसंती पत्नी खेरू, सहरिया को दूसरी व् तीसरी किश्त का भुगतान नहीँ हुआ है । वहीँ गुहारी की रामवती पत्नी अमरलाल, नैनी पत्नी गज्जू, छटिया पत्नी राजाराम, सुबेदा पत्नी अशोक , बैजंती पत्नी पदम् शांति पत्नी बनवारी, श्रीमती पत्नी मोहन, रामहकी पत्नी श्याम, कसुमल पत्नी श्रीलाल, की भी दूसरी व् तीसरी किश्त का भुगतान नही मिला है । इसी तरह संदोकड़ा पंचायत के महुरीखेड़ी निवासी कुंजी पत्नी हल्कू, प्रति पत्नी सुरतिया, काशीराम पुत्र खेरू, गोपी पुत्र धनपाल ने बताया कि हमारे मकान लेंटर लेवल तक हो गये और ग्रामसेवक को फोटो भी दिए तीन माह का समय हो गया उसके बाद भी अभी तक दूसरी व् तीसरी किश्त का भुगतान नही मिला है । उन्होंने बताया कि जैसे तैसे कर्ज लेकर मकान को कम्प्लीट तो कर लिया, मगर उसके बाद भी अभी तक किश्तों का भुगतान नही मिला है । शाहाबाद विकास अधिकारी डीके मिश्रा ने बताया कि इन दोनों के गांवों के मामले को दिखवाता हूँ । और सेकेट्री से बातकर भुगतान में क्या दिक्कत हो रही है । उसका पता कर जल्द ही भुगतान करवा दिया जावेगा ।