बाड़मेर 08.01.2017
ब्रह्मा कुमारी ईष्वरीय विद्यालय शाखा महावीर नगर में नये वर्ष के उपलक्ष में कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एडवोकेट मुकेष जैन, अध्यक्षता बबीता बहिन, विषिष्ठ अतिथि राजवेस्ट के जनरल मैनेजर जगनाथ एवं ब्रह्मा कुमारी ईष्वरीय विद्यालय शाखा जैसलमेर की बहिन मनिषा उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सेन्टर प्रमुख बहिन बबीता ने कहा कि नये वर्ष में इंसान को यह प्रेरणा लेनी चाहिए कि वह अपने मन एवं विचारों को बदलकर अपने जीवन की दिषा एवं दषा को बदले तथा अच्छा जीवन व्यतीत करने का संकल्प लें।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एडवोकेट मुकेष जैन ने कहा कि 84 लाख जन्म भटकने के बाद मानव जीवन प्राप्त होता है इस कारण इंसान को अपने जीवन का सदुपयोग करते हुए परोपकार के कार्य कर प्राणी मात्र एवं इंसानों की सेवा करनी चाहिए ताकि मानव जीवन सफल हो सके। कार्यक्रम के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार बिहारी एवं स्वरूप पंवार ने नये वर्ष के उपलक्ष में नये वर्ष के गीत गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम के दौरान जैसलमेर सेन्टर की रीतू बहिन ने बाबा के सबंध में गीत गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। तत्पष्चात अतिथियों द्वारा केक काटकर नये वर्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के विषिष्ठ अतिथि राजवेस्ट की जनरल मैनेजर जगनाथ एवं जैसलमेर संेन्टर की प्रमुख मनीषा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन हरीष जांगिड़ ने किया।
हरीष जांगिड़