मेनारिया समाज की दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

20170212_114953मेनार। सामाजिक समरसता एवं ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति रुचि को बढ़ाने के लिए अखिल भारतीय मेनारिया समाज की ओर से दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ वाना में रविवार को हुआ । गांव के ही जगदीश लाल पानेरी ने बताया कि इस दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मेवाड़ क्लब एवं समस्त ग्रामवासी वाना के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में एवं समाज की 32 टीमें भाग ले रही है । रविवार को हुए उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय मेनारिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत लाल मेनारिया ने की । एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के महामंत्री भेरुलाल मेनारिया ने की । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुकेश मेनारिया रानीखेड़ा ,बाबूलाल नागदा , अंबा लाल मेनारिया मादड़ी, जगदीश मेनारिया, पूर्व सरपंच औकार लाल मेनारिया ,सोहन लाल भट्ट, विजय लाल मेनारिया मेनार ,सहित कई समाज जन उपस्थित थे। रविवार को हुए मैचों में पानीरियों की मादड़ी, बेदला उदयपुर, मेवाड़ क्लब वाना, ए एवं सी खरसाण ,बाठेडा खुर्द एवं बी विजेता रही ।प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा ।

संजय मेघवाल मेनार।

error: Content is protected !!