माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने किया आदेशिका का विमोचन

20170215_130140बीकानेर। बहुउपयोगी विभागीय आदेशांे को एक पुस्तककार मंे संकलित कर शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार गहलोत ने नायाब काम किया है तथा शिक्षा क्षेत्र मंे नवाचारों की श्रृंखला को आगे बढ़ाया है। यह कहना था माध्यमिक शिक्षा निदेशक बी.एल. स्वर्णकार का जो अन्य अतिथियों के साथ अपने कक्ष मंे सहायक परियोजना समन्वयक मनीष कुमार गहलोत द्वारा संकलित एवं सम्पादित ‘आदेशिका’ का विमोचन कर रहे थे।
कार्यवाहक उपनिदेशक अरूण कुमार शर्मा ने आदेशिका के प्रकाशन को शिक्षकांे तथा प्रधानाध्यापकांे के लिए विशेष तोहफा बताते हुए कहा कि इस संकलन मंे प्रशासनिक कार्य सम्पादन मंे आमानी होगी।
अतिरिक्त परियोजना समन्वयक जोरावर सिंह ने कहा कि मनीष कुमार गहलोत ने एक शिक्षक के रूप मंे अपना कैरियर प्रारंभ किया तथा आज शिक्षा अधिकारी है इस सफर मंे प्राप्त अनुभवों के आधार पर इस अभिनव कार्य को अंजाम दिया।
सहायक परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान संदीप जैन ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कई बार जरूरी आदेश के अभाव मंे अल्प अवधि मंे होने वाला कार्य दीर्घ अवधि मंे तब्दील हो जाता है। यह किताब समय की बचत करेगी।
‘आदेशिका’ के प्रकाशक ‘सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी’ बीकानेर के अध्यक्ष तथा साहित्यकार नदीम अहमद नदीम ने कहा कि सम्पादक मनीष कुमार गहलोत प्रारंभ से ही शिक्षा क्षेत्र मंे कुछ अलग हटकर कार्य करने के लिए जाने जाते है। ग्रामीण क्षेत्र मंे पर्यावरण चेतना विषयक शोध के लिए पूर्ण शिक्षा निदेशक श्याम सुन्दर बिस्सा ने मनीष गहलोत की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी।
विमोचन अवसर पर दिलीप पड़िहार शाला दर्पण प्रभारी, डॉ. रोबिना शाहिन शाला दर्पण प्रभारी, डॉ. रोहताश पचार (आर.एच.एम.) राजकुमार प्रधानाध्यापक तथा धीरज पारीक की गरिमामय उपस्थिति रही।

नदीम अहमद नदीम
अध्यक्ष
सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी, बीकानेर -01

error: Content is protected !!