सिन्धी भाषा स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए कार्यक्रम होंगे

DSC_7443सिन्धी भाषा मान्यता के स्वर्ण जयंती वर्ष में सभा की ओर से प्रदेशभर में सभी ईकाईयो द्वारा पूज्य सिन्धी पंचायत, संतो महात्माओं के आशीर्वाद से कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें जिसमें बाल संस्कार शिविर व संगोष्ठियां भी आयोजित की जायेगी, भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय जयपुर में बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रदेशाध्यक्ष लेखराज माधू ने अध्यक्षता के रूप में विचार प्रकट करते हुये कहे।
प्रदेश संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य, नगर अध्यक्ष, मंत्री, महानगर अध्यक्ष मंत्री व संभाग प्रभारी सम्मिलित हुये हैं। बैठक में पुष्कर घोषणा पत्र की पालना में राज्यभर की पंचायतों की डायरेक्ट्री पर विचार कर तय किया गया कि पूर्ण जानकारी को जोडकर तैयार की जाये। बैठक में प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये कहा कि राज्यभर में सभी कार्यकर्ताओं ने वार्षिक कलेण्डर में तय कार्यक्रमों को सम्पन्न करवाया है जिसे देश भर में सराहा गया । मार्गदर्शक कैलाशचन्द जी, प्रदेश पदाधिकारी सुरेश कटारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नवलराय बच्चाणी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष टीकम रामनाणी, महेश टेकचंदाणी, डा. वासुदेव केसवाणी, श्रीमति लीला कृपलाणी, किशनचंद ककवाणी, मनोहरलाल कालरा सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।
सत्र का संचालन महानगर मंत्री हीरालाल तोलाणी ने किया। स्वागत भाषण महानगर अध्यक्ष श्री चन्द्र वरियाणी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ईष्टदेव झूलेलाल, भारत माता व शहीद हेमू कालाणी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। गीत गोपीचन्द रामेजा व अशोक रावताणी ने प्रस्तुत किया।
प्रथम सत्र में सिन्धी भाषा के कार्यकम व संगठन की गतिविधियों के साथ वर्ष 2017-18 के वार्षिक कलेण्डर पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसका संचालन डॉ. प्रदीप गेहाणी ने किया।
द्वितीय सत्र में सभाग प्रभारी व जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की बैठक में चर्चा की गई व सत्र का संचालन श्री राधाकिशन ने किया।
कल समापन सत्र के साथ बैठक सम्पन्न होगी।
बैठक में सिन्धी दर्शन तीर्थ यात्रा, सिन्धी बाल संस्कार शिविरों की योजना, सिन्धी भाषा के स्वर्ण जयंती वर्षा के कार्यक्रम व संगठन विस्तार पर चर्चा के पश्चात् दोपहर 11.30 बजे से समापन सत्र किया जायेगा।
(मोहनलाल वाधवाणी)
प्रदेश संगठनमहामंत्री,
मो.09414047231

error: Content is protected !!