कांग्रेसजनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि

zzफ़िरोज़ खान
बारां 21 मई। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज बारां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के जिला कार्यालय पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, विचारगोष्ठी एवं पुष्पाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे तथा उन्होनें भारत को 21वीं सदी में एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने की कल्पना की थी। गांधी ने राष्ट्रीय एकता व अखण्डता के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कहा कि संचार क्रांति के नायक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी आज हमारे बीच में नही है लेकिन उनके द्वारा किए गए देशहित व जनहित के कार्य सदियों तक याद रखे जावेंगे। गौरव पाने वाले राजीव गांधी का व्यक्तित्व सज्जनता, मित्रता और प्रगतिशीलता का प्रतीक था। राजनैतिक क्षितिज में उनका उदय अप्रत्याशित तो अवश्य था, परन्तु इतने बड़े देश के प्रधानमंत्रित्व का भार अपने युवा कंधो पर लेते ही राजीव गांधी ने साहसिक कदम उठाकर और ज्वलंत समस्याओं के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाकर अपनी छवि एक विवेकशील और गतिशील राजनेता के रूप में प्रतिष्ठित की। उनकी स्पष्ट वादिता और आधुनिक विचारों ने उन्हें शीघ्र ही ‘मिस्टर क्लीन’ की संज्ञा दी। लगभग एक दशक के छोटे से राजनैतिक जीवन में राजीव गांधी ने एक अमिट छाप छोड़कर अपने देश भारत से हमेशा के लिए विदा हो गये, भारत सरकार ने देश के इस दिवंगत नेता को सर्वोच्च सम्मान ‘भारतरत्न’ से विभूषित कर यथेष्ट श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस द्वारा आज स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य कैलाश शर्मा, सभापति प्रेम सांखला, पूर्व सभापति कैलाश पारस, सेवादल अध्यक्ष अशरफ देशवाली, अद्र्वघुमंतु प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश भाण्ड, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामस्वरूप धारीवाल, डीसीसी महामंत्री जाकिर मंसूरी, उपाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सेवादल, सचिव खेमराज सिंह रहलाई, पूर्व प्रवक्ता तंवरंिसंह चैहान, प्रवक्ता अजय दायमा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस नेमीचंद नागर, पार्षद गौरव शर्मा, हरिराज गुर्जर, नवीन सोन, नियाज मोहम्मद, अखलाक अंसारी, शिवशंकर यादव, हरिराम ऐरवाल, गुडडू बना, विजयदीप नागर, राजेन्द्र नामदेव, शाहिद अब्बासी विरेन्द्र शांत, गिरधरगोपाल काका, हेमराज मेघवाल, मोहनलाल मेघवाल आदि कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!